सोनीपत: लोकसभा आम चुनाव के मतदान को लेकर जिले के सभी बाजार बंद, कच्चे क्वार्टर मार्केट भी हुई बंद
शनिवार को लोकसभा आम चुनाव को लेकर हुए मतदान को लेकर जिले के सभी बाजार बंद रहे। सोनीपत जिले कण सबसे मुख्य मार्केट कच्चे क्वार्टर भी बंद रही। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदान करवाने के लिए जिले के सभी प्रतिष्ठान व दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश देना आवश्यक निर्देश दिए थे।