सोनीपत: कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल में बने बूथ पर कतार में खड़े होकर जिला उपायुक्त डा मनोज कुमार ने डाला वोट, निरीक्षण भी किया
शनिवार को जिला उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। जिला उपयुक्त सामान्य व्यक्तियों की तरह कतर में खड़े होकर मतदान करते हुए नजर आए । जिसके बाद उन्होंने पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया तथा जो कमियां दिखाई दी, उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की।