सोनीपत: सोनीपत लोकसभा सीट पर हुआ 62 फिसदी मतदान, ईवीएम मशीनों को मोहाना के बिट्स कालेज के स्ट्रान्ग रूम में रखा जाएगा
सोनीपत लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 7 बजे तक मिले डेटा के अनुसार सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की सीट के लिए 62 फीसदी मतदान हुआ है। सोनीपत में अब पोलिंग पार्टियां लौटने लगी हैं। EVM मशीनों को सील करके मोहना के बिट्स कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में जमा किया जाएगा।