सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और 315 बोर के कारतूस किए बरामद
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा हाथरस के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त असलम पुत्र रूस्तम उर्फ सुभाष निवासी ग्राम बेदई थाना सादाबाद को शुक्रवार शाम 7 बजे बेदई भट्टा मोड के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।