सादाबाद: चिरावली में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन होगा, किसान पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
चिरावली में किसानों की समस्याओं को लेकर 13 अप्रैल को एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। किसान पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की 13 अप्रैल को होने वाले किसान सम्मेलन में निराश्रित गौवंशों को लेकर चर्चा की जाएगी और प्राकृतिक व जैविक खेती करने के तरीके बताए जाएंगे।