सादाबाद: कूपा गली में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
कृपा गली में प्रीति नामक एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे पर शव लटका मिला है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।