सादाबाद: महावतपुर के युवक की फैक्ट्री में करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
महावतपुर निवासी युवक जयवीर को जूता फैक्ट्री में काम काम के दौरान विद्युत करंट लग गया। साथियों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के द्वारा सादाबाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।