सादाबाद: राणा सांगा विवाद के बाद पहली बार बहरदोई पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन, मीडिया से बनाई दूरी, पुलिस ने गांव को बनाया छावनी
राणा सांगा पर विवादित बयान देने के बाद सांसद रामलीला सुमन पहली बार अपने पैतृक गांव बहरदोई पहुंचे। करीब 1 घंटे वह अपने पैतृक आवास पर रुके, जिला प्रशासन के द्वारा पूरे गांव को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया था, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बना कर रखी, वहीं समर्थकों का आरोप था कि मीडिया उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है।