सिसई: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद प्रेमी युगल ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में की शादी
Sisai, Gumla | Apr 4, 2024 सिसई थानेदार संदीप कुमार यादव व एसआई प्रीति लकड़ा के प्रयास से प्रेमी व उनके परिजन शादी के लिए राजी हुए।जिसके बाद प्रेमी ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में अपने प्रेमिका के गले मे जयमाला पहनाया और मांग में सिंदूर भरकर पत्नी के रूप में स्वीकार किया।शादी सम्पन्न होने के बाद दोनो ने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया और प्रेमिका खुशी-खुशी अपने पति के साथ ससुराल चली गई।