जांजगीर: जांजगीर में पैसों के विवाद में हत्या की कोशिश, कट्टा जैसी चीज से फायरिंग का आरोप; 3 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर शहर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक को फोन कर बुलाया और डंडे व बटनदार चाकू से हमला किया। इस दौरान एक आरोपी पर कट्टा जैसी वस्तु से फायर करने का भी आरोप है।