भीलवाड़ा: बारिश में विश्वकर्मा नगर-2 के कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूटा, रात में अनोखा प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की पोल खुली
भीलवाड़ा। शहर की विश्वकर्मा नगर-2 कॉलोनी में रविवार रात बारिश के बीच लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बदहाल सड़कें, स्ट्रीट लाइटों का अभाव और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से परेशान कॉलोनीवासियों ने बारिश में ही सड़क पर उतरकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।