भरतपुर: भरतपुर के घने तिराहे पर हड़कंप, जब एलपीजी गैस से भरा टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया
भरतपुर के घने तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एलपीजी गैस से भरा टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हालांकि गैस टैंकर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को डिवाइडर से उतरवाया। जिसके बाद सबने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से रवाना हुआ था जो फर्रुखाबाद गैस की डिलीवरी देन