मंझनपुर: छह मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान, मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंझनपुर स्थित डायट मैदान में किसानों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों, नाली, स्ट्रीट लाइट, सरकारी नलकूप, आशा बहुओं की नियुक्ति और गौशाला निर्माण समेत छह समस्याओं को उठाया गया। बैठक के बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन।