टिहरी की लेडी सिंघम फिर सड़क पर!
कांवड़ मेला 2026… श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सड़कों पर बढ़ता यातायात दबाव।
ऐसे में टिहरी की लेडी सिंघम, एसएसपी श्वेता चौबे खुद सड़क पर उतरीं और संभाली कांवड़ मेले की यातायात व्यवस्था की कमान।
मुनिकीरेती से लेकर ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली और आसपास के कांवड़ मार्गों पर एसएसपी ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जहां भी जाम या ट्रैफिक का दबाव नजर आया, वहां कप्तान ने खुद मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ढालवाला से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़, तपोवन और गरुड़चट्टी होते हुए नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के लिए रूट व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया गया।
खास बात ये रही कि टिहरी पुलिस ने पौड़ी पुलिस के साथ भी बेहतर समन्वय बनाकर कांवड़ियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया, ताकि श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े !
A1 News Uttarakhand Uttarakhand Police Tehri Police Uttarakhand Uttarakhand DIPR Pushkar Singh Dhami DM Tehri