सामोला चौक पर गोवंश के अवशेष मिले
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
#अलवर। सामोला चौक पर गुरुवार को गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में संगठन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अवशेष सड़क पर रखकर जाम लगा दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद यातायात सुचारू कराया। संगठन प्रतिनिधियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही सीओ सिटी राजेश कसाणा ने बताया कि पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Alwar Police
Rajgarh, Alwar | Aug 20, 2026