बड़वारा: महानदी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला, चालक-परिचालक सुरक्षित
Badwara, Katni | Aug 12, 2026 कटनी मार्ग पर विलायत कलां स्थित महानदी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि गनीमत यह रही कि ट्रक चालक और परिचालक दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।