इटाढ़ी: ईमानदारी की मिसाल: भटककर भचकिया पहुंचीं 3 भैंसें, सुरक्षित मालिक को सौंपी गईं
Itarhi, Buxar | Jun 12, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भचकिया गांव में पहुंची तीन भैंसों को ग्रामीणों की ईमानदारी और सतर्कता के कारण सुरक्षित उनके मालिक को सौंप दिया गया। इस घटना की क्षेत्र में सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के दौरान सिकरौल लख गांव निवासी पशुपालक सुरेन्द्र राम की तीन भैंसें भटककर इटाढ़ी प्रखंड के भचकिया गांव पहुंच गई थीं।