मध्यप्रदेश में 63,296 करोड़ से 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण
मध्यप्रदेश सरकार ने 63,296 करोड़ की लागत से 5 नए ग्रीनफील्ड फोर-लेन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजमार्ग निधि का नाम 'विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ' रखा और निर्माण कार्यों में तेजी का निर्देश दिया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंजूर हुए।