शाहजहांपुर: रौजा एवं सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पैंतापुर तिराहे के पास से किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार वांछित फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज रोजा एवं सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अर्जुन पुत्र सुरेश को पैंतापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से लूट गए कुंडल भी बरामद किए गए हैं।