शाहजहांपुर: रोजा के जलालपुर गुर्री के पास मिले अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल में मौत, रविवार को पंचनामा भर PM के लिए भेजा गया शव
रोजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गुर्री के पास शनिवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस ने बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुजुर्ग की उम्र लगभग 65 साल की बताई जा रही है। रविवार सुबह डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से रोजा थाने में मेमो भेजा गया।