शाहजहांपुर: आरसी मिशन थाने में मिशन शक्ति के अंतर्गत सुनी गई महिलाओं की समस्याएँ, थाना प्रभारी ने निस्तारण का दिया आश्वासन
मिशन शक्ति के अंतर्गत लगातार पुलिस बाजारो और स्कूलो के आसपास महिलाओं और छात्रों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसी के चलते आरसी मिशन थाने में महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। रविवार को लगभग एक दर्जन फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।