शाहजहांपुर: नगर आयुक्त के नेतृत्व में आज टाउन हॉल हाकी क्लब में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति दिया गया संदेश
शाहजहांपुर महानगर के टाउन हॉल स्थित हॉकी क्लब मैदान में आज नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया। श्रमदान के दौरान अप नगर आयुक्त मुख्य अभियंता निर्माण सहित नगर आयुक्त ने हॉकी क्लब में योगी हुई घास व झाड़ियों की सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने लोगों से साफ सफाई रखने की अपील भी की।