शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर ने दूर दूर से आए फरियादियों की कार्यालय में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार को आवास पर बने कार्यालय में आने वाले लगभग दो दर्जन फरियादियों की समस्याओं को सुना। कार्यालय पर आने वाले फरियादी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र भाजपा सांसद को लेकर बताया कि कहीं पुलिस सुनवाई नही कर रही तो कहीं प्रशासन के अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगवा रहे हैं।