शाहजहांपुर: सदर बाजार के खिरनीबाग रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन कालीन धरने पर बैठी महिला की बिगड़ी हालत, भेजा गया अस्पताल
निगोही के मोहल्ला आजादनगर के सभासद पति राजेश सिंह परिवार के साथ पिछले 6 दिन से थाना सदर बाजार के खिरनीबाग रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। रविवार दोपहर अचानक सभासद पति राजेश सिंह की बहन मनीषा की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही ततकाल मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद महिला को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।