गिद्धौर: अनियंत्रित कोल वाहन घर में घुसा, पूर्व जिप सदस्य का मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
Gidhaur, Chatra | Apr 20, 2026 गिद्धौर (चतरा): कोल वाहनों की बेलगाम रफ्तार व नाबालिग चालकों की वजह से एक बार फिर बड़ी घटना का कारण बनी। सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक अनियंत्रित कोल वाहन पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा के घर में जा घुसा। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में खड़ी लूना बाइक भी बुरी तरह टूट गई। चालक भी बाल-बाल बच गया। बताया