प्रतापगढ़: संग्रामगढ़ के विजयीमऊ में घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और धमकी
प्रतापगढ़ के विजयीमऊ (संग्रामगढ़) में दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। शनिवार शाम 4 बजे एसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़िता किरन के अनुसार, आरोपियों ने परिजनों से मारपीट की, बेटियों से अभद्रता की और घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।