भोजपुर डीएम. मानेश कुमार मीणा ने मंझौवा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया, सड़क, ड्रेनेज एवं विस्तारीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी समीक्षा! भोजपुर डीएम. मनेश कुमार मीणा द्वारा मंझौवा स्थित हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हवाई अड्डे तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति, ड्रेनेज व्यवस्था तथा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान हवाई अड्डे तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, सड़क की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक सुधार कार्यों तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों के साथ विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि आवश्यक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल शाहाबाद, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026