बाढ़: बाढ़ में दिनदहाड़े 50 हजार की छिनतई, आवेदन लिखने के बहाने 3 बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना
Barh, Patna | Nov 3, 2026 बाढ़ में दिनदहाड़े लगभग साढ़े 12 बजे 50 हजार रुपये की छिनतई से इलाके में सनसनी फैल गई। स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर निकले युवक को तीन बदमाशों ने आवेदन लिखने के बहाने झांसे में लिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजकुमार के मुताबिक बदमाश उसे भुनेश्वरी चौक होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ले गए, जहां रुपये छीनकर फरार हो गए।