डुमरा: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई की
जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।