नबीनगर: लभरी गांव से पुलिस ने 2.5 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक किया ज़ब्त, तीन लोग गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लभरी गांव से 2.5 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। वहीं मौके पर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उसी गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह एवं मंजीत कुमार है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।