नबीनगर: एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों में माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रविकांत कुमार, सुबोध कुमार सिंह, अभिषेक कुमार है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम 5 बजे बताया कि उक्त लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।