नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो पर लदे 311.04 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, तस्कर फरार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो पर लदे 311.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने रविवार के शाम 4:00 बजे बताया कि स्कॉर्पियो जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।