नबीनगर: बाघा डाबर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघा डाबर गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी तनमन कुमार है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था। जो फरान चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।