नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2.5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर से एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर निवासी कमलेश राम है। थानाध्यक्ष ने रविवार के शाम 5:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।