घाटमपुर: घाटमपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्री हुए घायल
घाटमपुर में बोलेरो की टक्कर से बुधवार शाम 6 बजे बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया।दुर्घटना में प्रवीण कुमार और उनकी पुत्री दीपशिखा घायल हुए जो भदवारा से कानपुर जा रहे थे।