घाटमपुर: साढ़ में तेज रफ्तार पिकअप ने दो लोगों को मारी टक्कर, पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
साढ़ थाना क्षेत्र में 8 नवंबर को तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बाइक लेकर पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें से एक का अभी भी इलाज चल रहा है।बुधवार रात 8 बजे थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया पीड़ित ने थाने में तहरीर न देकर पुलिस आयुक्त महोदय को तहरीर दी थी,मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।