गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सिटी एसपी अभिनव ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज गुरुवार को सिटी एसपी अभिनव के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से सिटी एसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 अगस्त गुरुवार की दोपहर 2:00 के करीब सिटी एसपी अभिनव ने दी है।