लोनी: चमन विहार कॉलोनी में रंजीश के चलते दबंग ने किशोर पर मारपीट के बाद चाकू से पेट पर हमला कर दिया। घायल अस्पताल में भर्ती
चमन विहार कॉलोनी में डम्मर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सागर(16) चमन विहार कॉलोनी में गया था। मंदिर के पास खड़े प्रमोद कुमार बेटे के साथ मारपीट कर दी। तभी प्रमोद ने सागर के पेट में चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।