शिवपुरी नगर: बांसखेड़ी गांव में 4 बच्चों के पिता की छत से गिरकर मौत, पुलिस कर रही जांच
बांसखेडी गांव की रहने वाली महिला सोमा आदिवासी ने बताया की उसका देवर धनीराम आदिवासी पुत्र दौला आदिवासी शुक्रवार की देर शाम 7 बजे छत पर गया हुआ था। जहां से वह गिर गया। जिसको परिजन रात 9 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का आज पीएम कराया जाएगा।