शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल के बाहर बच्चों के कपड़े बेचने वाले व्यक्ति की साइकिल से चड्डी से भरा डिब्बा गायब
आपने अभी तक चोर को पैसे गहने और अन्य कीमती सामान चोरी करते हुए देखा होगा। पर पहली बार अज्ञात चोर बच्चों की चड्डी से भरा हुआ डब्बा चुरा कर ले गया। दरअसल मामला शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल के बाहर का है। जहां शुक्रवार की सुबह सायकिल से बच्चों के गर्म पकड़े बेच रहे गोपाल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता की सायकिल से कोई बच्चों की चड्डी से भरा हुआ डिब्बा चुराकर ले गया।