जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे शर्मा वॉटर सप्लायर का तेज़ रफ़्तार टैंकर गुरूद्वारा चौराहा से झांसी तिराहा तरफ जा रहा था। तभी वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही जिस समय टैंकर पलटा उस जगह कोई वाहन या राहगीर नही निकल रहा था। वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।