चौमूं: जयपुर ग्रामीण में शाहपुरा थाना इलाके में हाईवे स्थित मिड वे के सामने गन्ने से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
Chomu, Jaipur | May 26, 2024 शाहपुरा इलाके के हाईवे स्थित मिड वे के सामने गन्ने से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया। बताया जा रहा है कि हिसार का चालक संजय मिनी ट्रक में गन्ने को लेकर जयपुर की ओर जा रहा था।