चौमूं: जयपुर विकास प्राधिकरण ने चोमू के अलग-अलग इलाकों में पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर
Chomu, Jaipur | May 24, 2024 चौमूं शहर में जयपुर विकास प्राधिकरण ने अलग-अलग जगहों पर 5 बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जयपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य नियंत्रक अधिकारी महेंद्र शर्मा के निर्देश पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से बसाई गई पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। इसके बाद भू-माफियाओं में दिनभर हड़कंप मचा रह।