चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने रोडवेज बस में फर्जी फ्लाइंग ऑफिसर बनकर चालक परिचालक को धमकाने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | May 22, 2024 रोडवेज बस में फर्जी फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गाड़ी चेक करने का मामला सामने आया है। शक होने पर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने युवक को चौमूं थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। रोडवेज बस कंडक्टर महेन्द्र चौधरी ने बताया कि बस चौमूं से जयपुर की ओर जा रही थी। परिचालक को शक होने के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।