चौमूं: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 20 दिनों से फरार चल रहे दो आरोपियों को चोंमू पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | May 23, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पिछले 20 दिनों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 20 दिन पहले शहर के भोजलावा रोड पर एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।