नोहर: नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने हरियाणा और राजस्थान के सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नोहर फीडर का निरीक्षण किया
नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने सोमवार को हरियाणा व राजस्थान के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नोहर फीडर नहर का निरीक्षण किया। इस मौके पर किसान संगठनो के पदाधिकारियों के अलावा किसान भी मौजूद थे।अभिषेक मटोरिया ने अधिकारियों के साथ हरियाणा के ढूकडा गांव भी पहुंचे जहां गत दिनों नोहर फीडर नहर में सौ फीट से अधिक का कटाव आया था। नहर के कटाव को दुरुस्त कर दिया है।