स्लीमनाबाद: तेवरी में समन्वित खेती के मॉडल की कलेक्टर ने की सराहना, किसान पुरुषोत्तम के सोलर पंप व पशुपालन प्रयासों की प्रशंसा
कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम तेवरी के प्रगतिशील कृषक श्री पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर के खेत में पहुंचे यहां उन्होंने समन्वित कृषि करने वाले प्रगतिशील कृषक की अंतरवर्तीय खेती, सोलर पंप और पशुपालन, अश्वगंधा, चिया की खेती और वृहद पौधारोपण कार्य को देखा और सराहा। कृषक पुरूषोत्तम के पास कुल 22 एकड़ कृषि भूमि है।