कोंडागांव: बड़े कनेरा मार्ग पर शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी कार से टकराई, हादसे में दो युवक हुए घायल
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत बड़े कनेरा मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास रविवार की रात 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बड़े कनेरा गांव की ओर जा रहे दो युवक अपनी मोटरसाइकिल से सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है।