चूरू: जिले में चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, 72.63 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट, तारानगर पश्चिम में सर्वाधिक मतदान
Churu, Churu | Nov 14, 2026 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को चूरू जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले की छह पंचायत समितियों चूरू, चूरू उत्तर, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर पूर्व और तारानगर पश्चिम में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।