शिवपुरी नगर: एबीवीपी ने हैप्पीडेज स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया, बच्ची के साथ ज्यादती करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला फूंका
एबीवीपी शिवपुरी के कार्यकर्ताओ ने कत्थामिल के पास स्थित हैप्पीडेज स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का पुलता दहन किया। एबीवीपी के नगर मंत्री विक्रम गुर्जर ने बताया कि एबीवीपी ने हैप्पी डेज स्कूल में पढ़ने वाली 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुई ज्यादती को लेकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कल शनिवार को माधव चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था।